Digital Yukti Digital Knowledge In Hindi !

  • ब्लॉग
  • ब्लॉग्गिंग
    • एसइओ
  • कैसे करें
    • टिप्स &ट्रिक्स
    • एंड्राइड
  • इन्टरनेट
    • सोशल मीडिया
    • एंटरटेनमेंट
    • व्हाट्सएप
  • पैसा कैसे कमाए
  • और अधिक
    • शायरी
    • टेक न्यूज़
    • वेब स्टोरीज
Home » MBA kya hai | MBA full form in ...

MBA kya hai | MBA full form in hindi

लेखक: Sumer Patelअपडेट: January 3, 2022रीड टाइम: 4 मिनट

MBA kya hai  : ग्रेजुएशन के बाद, जो छात्र अच्छी नौकरी पाना चाहते हैं और बिजनेस मैनेजमेंट में अपना करियर बनाना चाहते हैं, वे MBA के लिए आवेदन(apply) करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि MBA क्या है? MBA का फुल फॉर्म क्या है? MBA का हिंदी में क्या मतलब होता है? इसमें करियर कैसे बनाया जाए?  इससे लेकर सभी के मन में सवाल हैं तो आइए MBA के बारे में पूरी जानकारी लेते हैं|

MBA kya hai 

MBA Kya hai-what is MBA in Hindi

MBA kya hai : MBA दुनिया की सबसे मशहूर डिग्रियों में से एक है। यह आम तौर पर किसी व्यवसाय का विस्तार कैसे करें, व्यवसाय को manage कैसे करें, इस पर ज्ञान देता है। न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में, किसी भी नौकरी में MBA धारक को पहली प्राथमिकता है, क्योंकि MBA की वजह से कंपनी को एक प्रशिक्षित कर्मचारी मिलता है।

इस डिग्री में छात्रों के मार्केटिंग, अकॉउंटिंग और फायनान्स कौशल को प्राथमिकता दी जाती है। भारत में हर साल हजारों छात्र ग्रेजुएशन के बाद इस डिग्री के लिए अप्लाई करते हैं। भारत में, MBA कोर्स प्रायवेट और सरकारी कॉलेजों में उपलब्ध है|

यदि आप सुनहरे भविष्य की तलाश में हैं तो आप किसी प्रतिष्ठित कॉलेज में प्रवेश लेकर अपनी पसंद की स्ट्रीम चुन सकते हैं। अपनी स्ट्रीम के आधार पर आप MBA में सेल्स फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट और बैंकिंग में जॉब पा सकते हैं।

MBA full form in Hindi

Master Of Business Administration यह MBA का फुल फॉर्म है। MBA एक पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री है। यह कोर्स उन लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो बिजनेस मैनेजमेंट में अपना करियर बनाना चाहते हैं। आजकल हाई लेवल कंपनियों यानी मल्टीनेशनल कंपनियों में MBA प्रोफेशनल्स की भारी डिमांड है| MBA कोर्स करने से पहले यह बात ज़रूरी है कि आप MBA कोर्स पूरा करने के लिए अपना ग्रेजुएशन पूरा होना चाहीए|

History of MBA- MBA का इतिहास

MBA की डिग्री 19वीं सदी में संयुक्त राज्य अमेरिका(USA) में शुरू हुई थी| शुरूआत में यूएसए MBA प्रशिक्षण देने वाला एकलौता देश था| 1950 में, थंडरबर्ड स्कूल ऑफ ग्लोबल मैनेजमेंट(USA) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एमबीए कोर्स को ले जाया गया| इसी विश्वविद्यालय ने, एमबीए के बारे में अन्य देशों में प्रचार किया। धिरे-धिरे MBA दुनिया की सबसे महशूर डिग्रीयों में से एक बन गयी|

MBA में एडमिशन लेने के लिए आपको एक Entrance Exam(प्रवेशपरीक्षा) देना होता है| इन परीक्षाओं में CAT, MAT, XAT आदि शामिल हैं।

MBA के प्रकार- types of MBA in hindi

हमने यहां कुछ MBA के प्रकार बताए है| आपको यह किसी भी प्रकार का MBA कोर्स करने के लिए डिग्री होना जरूरी है|

Full-time MBA:-  यह कोर्स दो से तीन साल तक चलता है। फुल टाइम MBA को रेगुलर भी कहा जाता है। इसमें एडमिशन लेने के लिए ग्रेजुएशन में कम से कम 50 फीसदी अंक होने जरूरी हैं।

Integrated MBA:- इसका कार्यकाल आम तौर पर पांच साल का होता है, और Post Graduate उमेदवार और Under Graduate उमेदवार भी इस प्रकार के MBA में अॅडमिशन ले सकते हैं। पांच वर्षों के दौरान, उम्मीदवार को BBA+MBA या फिर  B.TECH+MBA पढ़ाया जाता है। लेकीन Integrated MBA के भारत में कुछ ही विद्यालय है|

Part-Time MBA:- अगर आप जॉब के साथ या कोई और काम करने के साथ-साथ MBA करना चाहते हैं तो यह कोर्स कर सकते हैं|

Executive MBA:- एक्झिक्युटिव एमबीए को EMBA भी कहा जाता है| इस कोर्स को करने के लिए आपको किसी प्रतिष्ठित कंपनी में तीन से पांच साल तक काम करना होगा। इसमें आपको बिजनेस इंडस्ट्री के बारे में जानने की जरूरत है। अगर आप Marketing में MBA करना है, तो आपको Marketing के Field में अनुभव होना चाहीए| तभी आप Executive MBA में अप्लाय कर सकते है| सिलेबस मॉड्यूल के अनुसार। एक्जीक्यूटिव MBA करने में एक से दो साल का समय लगता है।

Evening MBA:- यह भी एक फुल टाइम MBA कोर्स है। लेकिन अंतर यह है कि इसे कॉलेज के दिनों की बजाय शाम के समय लिया जाता है|

Distance MBA:- इस प्रकार के MBA कोर्स को आप मुक्त विश्वविद्यालय की तरह है| जिसमें उम्मीदवार को अपनी पढ़ाई खुद करनी होती है, जिसे हम अंग्रेजी में सेल्फ स्टडी कहते हैं, इसमें किसी भी तरह का कोई लेक्चर नहीं होता है।

Online MBA:- Online MBA को इसकी संपूर्ण सुविधा के कारण MBA का एक प्रसिद्ध रूप माना जाता है। इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लेक्चर और ऑनलाइन परीक्षाएं ली जाती हैं| इसलिए आपको MBA करने के लिए घर या शहर से दूर की यात्रा करने की आवश्यकता नहीं होती, जिससे आपका बहुत सारा पैसा बच जाता है।

MBA के लिए शैक्षिक योग्यता पात्रता- Eligibility for MBA

अगर आप MBA में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके पास ग्रेजुएशन में कम से कम पचास प्रतिशत अंक होने चाहिए। तभी आप MBA के लिए क्वालिफाई कर पाते हैं| इसके लिए आपको कुछ प्रवेश परीक्षा देनी होती है। इसे common admission test (CAT) कहा जाता है| लेकिन इसके अलावा, कुछ प्रायवेट कॉलेज CAT के बिना प्रवेश देते हैं। लेकिन उस कॉलेज में फीस बहुत ज्यादा होती है।

CAT के अलावा XAT, NMAT, MAT, SNAP, CMAT इन प्रवेश परीक्षाओं के द्वारा भी admission की प्रक्रिया की जाती है| प्रवेश परीक्षाओं के अंकों के आधार पर Merit List तैयार की जाती है और प्रवेश प्रक्रिया की जाती है। प्रवेश परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को उनकी पसंद के अनुसार कॉलेज मिलता है और कम अंक वाले छात्रों को कॉलेज मिलता है जिसमें Seat बचती है वह कॉलेज मिलते है।

Faq about MBA in hindi

Q1. MBA कितने साल का होता है?

यह MBA के प्रकार पर निर्भर करता है| आप 2 से लेकर 5 साल में MBA कोर्स पुरा कर सकते है|

Q2. MBA कोर्स के बाद कितना वेतन मिलता है?

हम अलग-अलग फील्ड में MBA कर सकते हैं और MBA ग्रेजुएट की सैलरी उस फील्ड पर निर्भर करती है| अगर फिर भी देखा जाए तो, नए MBA छात्रों को पहले कैंपस प्लेसमेंट में लगभग 1 लाख 20 हजार से 2 लाख रुपये तक की सैलरी मिलती है। यदि आपने किसी प्रतिष्ठित कॉलेज से एमबी कोर्स पूरा किया है और आपके पास अनुभव और अच्छा कौशल है, तो आपको प्रति वर्ष 25 लाख रुपये तक का वेतन मिल सकता है।जब आप किसी विदेशी कंपनी में शामिल होते हैं, तो आपको और भी अधिक वेतन मिल सकता है।

Q3. MBA full form क्या है?

Management in Business Administration|

Q4. MBA करने के बाद कोनसी जॉब लगती है?

आपके ग्रॅजुएशन फील्ड के अनुसार आप MBA के बाद अच्छे वेतन की जॉब पा सकते है|

यह भी पढ़ें

  • Phd Full Form: पीएचडी का फुल फॉर्म क्या है और कैसे करें? 2022
  • Zoom Cloud Meeting App Kya Hai? और कैसे इस्तेमाल करें-2022
  • BA Full Form Kya hai

Conclusion On MBA

उम्मीद हैं कि आप MBA kya hai और MBA Full Form के बारे में जान गए होंगे| हमारी पूरी कोशिश रहती हैं कि आपको MBA kya hai की पूरी जानकारी मिले ताकि आपको अन्य किसी और ब्लॉग को सर्च करने की जरूरत न पड़े| लेकिन फिर भी आपको लगता हैं कि MBA से जुडी कोई जानकारी छुट गई हैं तो आप कमेंट करके हमे जरुर बताये|

हम आशा करते है कि हमारे द्वारा दी गई जाकरी आपके लिए उपयोगी साबित होगी| अगर आपको हमारा कंटेंट अच्छा लगता है तो इसे अपने सोशल मीडिया जैसे Facebook , Twitter आदि  पर जरुर शेयर करे ताकि यह जानकारी अन्य लोगो तक पहुंचे|

टैग: MBA kya hai

शेयर करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pin It
  • Email
  • LinkedIn
  • WhatsApp

लेखक: Sumer Patel

मैं DigitalYukti.Com का Founder और एक Professional Blogger हूँ। मैं आपके लिए Internet और Online अर्निंग से सम्बंधित जानकरियाँ इस ब्लॉग से नियमित Share करता हूँ।

Reader Interactions

टिप्पणियाँ(0)

टिप्पणियाँ दिखाएं

अपनी प्रतिक्रिया दें। Cancel reply

आपको ये भी पढना चाहिए

  • Zoom Cloud meeting app kya hai
    Zoom Cloud Meeting App Kya Hai? और कैसे इस्तेमाल करें
  • DP Full Form in hindi
    DP का Full Form क्या होता है? DP Full Form in Hindi
  • MX TakaTak App Par Followers Kaise Badhaye
    [ Best Tips 2024 ] MX Takatak App पर followers, likes कैसे बढ़ाये

Primary Sidebar

नवीनतम लेख सूची

  • 9+ Best SEO Checklist For New Bloggers 2026
  • Happy Teacher's Day 2025 : Teacher's day status , Wishes, Quotes in hindi
  • Happy Janmashtami Status, Wishes, Quotes in Hindi 2026
  • Oneplus Nord 4 vs Oneplus 12R : कौन है बेहतर जानिए?
  • SSY FULL FORM क्या है? सुकन्या समृद्धि योजना में खाता कैसे खोलें 2026
  • Rajasthan Board 10th Result 2026 : ऐसे चेक करें अपना Result
  • How to Promote Effective Business Communication ?
  • Poker Rules for a New Player : नए खिलाड़ी के लिए नियमों की जानकारी

अपना विषय चुने

  • Uncategorized
    • और अधिक
  • इन्टरनेट
  • एंटरटेनमेंट
  • एसइओ
  • कैसे करें
    • एंड्राइड
  • टिप्स &ट्रिक्स
  • टेक न्यूज़
  • पैसा कैसे कमाए
  • फुल फॉर्म
  • ब्लॉग्गिंग
  • शायरी
  • सोशल मीडिया
    • व्हाट्सएप

Footer

थोडा ब्लॉग के बारे में

DigitalYukti में आपका स्वागत है, इस ब्लॉग को लोगो की सहायता के लिए बनाया गया है।

इस पर आपको ब्लॉग बनाने, पैसा कमाने, फुल फॉर्म, टेक्नोलॉजी और इन्टरनेट इत्यादि की जानकारी हिंदी में मिलेगी।

ब्लॉग न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

हमारी नवीनतम पोस्ट की ईमेल सुचना पाने के लिए अभी इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करे, ये सर्विस बिल्कुल फ्री है!

हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें

DMCA.com Protection Status कापीराइट © 2019–2026 हमारे बारे में संपर्क करें गोपनीयता नीति साइटमैप DMCA