Digital Yukti Digital Knowledge In Hindi !

  • ब्लॉग
  • ब्लॉग्गिंग
    • एसइओ
  • कैसे करें
    • टिप्स &ट्रिक्स
    • एंड्राइड
  • इन्टरनेट
    • सोशल मीडिया
    • एंटरटेनमेंट
    • व्हाट्सएप
  • पैसा कैसे कमाए
  • और अधिक
    • शायरी
    • टेक न्यूज़
    • वेब स्टोरीज
Home » Proxy Server Kya hai इसक ...

Proxy Server Kya hai इसका use करके वेबसाइट को कैसे ओपेन करें?

लेखक: Sumer Patelअपडेट: March 3, 2022रीड टाइम: 3 मिनट

Proxy Server kya hai:  Proxy Server एक ऐसा कंप्यूटर है जो इंटरनेट पर उपलब्ध सभी प्रकार की जानकारियों को संग्रहीत करता है। वेब ब्राउजर पर आपके द्वारा सर्च की जाने वाली सारी जानकारी ऐसेही  कुछ Server के जरिए आप तक पहुंचती है। आज हम एक ऐसे Server के बारे में जानने जा रहे हैं जो दूसरे Server से काफी अलग है। आपने कई बार देखा होगा कि कई स्कूलों और कॉलेजों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के कार्यालयों में कुछ खास तरह की वेबसाइटें ब्लॉक की जाती हैं। कुछ वेबसाइटों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित (banned) भी किया जाता है।

Proxy Server kya hai

इंटरनेट की कम जानकारी रखने वाले बहुत से लोग ऐसी banned वेबसाइटों तक नहीं पहुंच सकते हैं। लेकिन ऐसेभी कुछ इंटरनेट उपकर्ता होते है जो इन banned वेबसाइट पर पहुचनेका रास्ता जानते हैं।  मूल रूप से ये सभी खेल एक विशेष प्रकार के Server के होते हैं जिसकी मदद से हम किसी भी तरह की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इन Server को proxy server कहा जाता है।

Proxy Server कैसे काम करता है? 

How proxy server works in hindi? : Proxy Server यूजर्स(यूजर्स) और वेबसाइट के बीच एक माध्यम के रूप में कार्य करता है। जब कोई इंटरनेट यूजर्स पर जानकारी पाना चाहता है, तो वह वेब ब्राउज़र में किसी भी कीवर्ड,वेब पेज या वेबसाइट को सर्च करता है। यूजर्स के इस अनुरोध (request) को Proxy Server के माध्यम से वेबसाइट के Server तक पहुँचाया जाता है। फिर वेबसाइट Server Proxy Server से अनुरोध के आधार पर Proxy Server को content या files भेजता है फिर content और files को Proxy Server के माध्यम से यूजर्स के डिवाइस पर भेजा जाता है।

इसका मतलब यह है कि जब भी कोई यूजर्स अनुरोध भेजता है, तो अनुरोध सीधे वेबसाइट के Server पर नहीं जाता है, बल्कि पहले Proxy Server पर जाता है और फिर वहां से Proxy Server के माध्यम से वह अनुरोध मुख्य वेबसाइट Server पर जाता है। इस तरह वेब Server सीधे यूजर्स को सूचना भेजने के बजाय पहली बार Proxy Server को सूचना भेजता है। सीधे शब्दों में कहें तो, यूजर्स को इंटरनेट से अप्रत्यक्ष रूप से जानकारी मिलती है।

Proxy server blocked websites को कैसे ओपेन करता है?

कुछ देशों में या कुछ सरकारी एजेंसियों में कुछ प्रकार की वेबसाइटें ब्लॉक्ड होती हैं। आप कितनी भी कोशिश कर लें, आप अपने सिस्टम में उन वेबसाइटों को ओपेन करके नहीं देख सकते। लेकिन अगर आप Proxy Server का उपयोग करके उन ब्लॉक्ड वेबसाइटों को खोलने का प्रयास करते हैं, तो आप उन वेबसाइटों पर मौजूद जानकारी को आसानी से पा सकते हैं।

जब आप Proxy Server की मदद से किसी ब्लॉक की गई वेबसाइट को एक्सेस करते हैं, तो आपका आईपी एड्रेस इंटरनेट पर proxy server द्वारा छिपाया जाता है और उसे एक ऐसे आईपी एड्रेस से बदल दिया जाता है, जिस पर वेबसाइट ब्लॉक नहीं होती है। इस तरह आप अपने डिवाइस से ब्लॉक की गई वेबसाइटों तक पहुंच सकते हैं।

यदि आप एक ब्लॉक्ड वेबसाइट का उपयोग करना चाहते हैं, तो आप अपने कंप्यूटर ब्राउज़र में जाइये और free proxy servers list टाइप करिये। फिर आपको हजारों वेबसाइटें मिल जाएंगी जहां से आप कई फ्री Proxy Server का उपयोग कर पाएंगे। प्रॉक्सी सर्वरों में से किसी एक को चुनें और उसे खोलें, उसके सर्च बॉक्स में ब्लॉक की गई वेबसाइट का यूआरएल टाइप करें और एंटर पर क्लिक करें, फिर आपसे जो ब्लॉक्ड वेबसाइट नहीं खुल रही थी वह खूल जाएगी। और आसानी से आप उसे एक्सेस कर पाएंगे।

Proxy server के क्या फायदे है?

हैकर्स से आपकी जानकारी छिपाता है

Proxy Server इंटरनेट से आईपी एड्रेस छुपाता है। यह इंटरनेट से यूजर की पहचान भी छुपाता है। यदि आप किसी वेबसाइट को सीधे अपने कंप्यूटर से एक्सेस करते हैं, तो आपका आईपी पता और नेटवर्क से संबंधित कुछ अन्य जानकारी वेब Server तक पहुंच जाएगी। लेकिन एक Proxy Server की मदद से इंटरनेट पर जाने वाली सारी जानकारी Proxy Server की होती है, जो यूजर की आईडी और नेटवर्क दोनों को सुरक्षित रखता है। यह जानकारी चुराने वाले हैकर्स से आपको दूर रखता है।

कोई भी हॅकर आपके Proxy Server तक पहुंच सकता है, लेकिन उन्हें आपके मूल Server तक पहुंचने में बड़ी कठिनाई हो सकती है जहां आपका सभी डेटा स्टोर हैं। इसीलिए Proxy Server से आप निश्चिंत होकर डाटा या कोई जानकारी शेअर कर सकते है|

इसका डाटा encrypt होने की वजह से डाटा शेरिंग सुरक्षित

किसी भी संगठन को अपने Server के हैक होने और डेटा चोरी होने का लगातार खतरा होता है। इस मामले में, Proxy Server बहुत ज्यादा सुरक्षा प्रदान करने के लिए काम कर रहा है। कोई भी संगठन Proxy Server की मदद से अपने क्लाइंट और Server के बीच हुई बातचीत को एन्क्रिप्ट कर सकता है। ताकि कोई तीसरा पक्ष उस जानकारी तक न पहुंच सके।

वेबसाइट लोड टाइम को कम करता है

Proxy Server का उपयोग caching के लिए भी किया जाता है। यानी, अगर कोई यूजर Proxy Server के जरिए इंटरनेट से जानकारी हासिल कर रहा है, तो Proxy Server उस जानकारी को सेव कर लेता है। ताकि यदि कोई अन्य यूजर उसी जानकारी को पाना चाहता है, तो Server उस जानकारी को आपके द्वारा save की गई जानकारी से दूसरे यूजर को पास कर देगा। इसका एक लाभ यह भी है कि पहले से जानकारी proxy server के पास होने की वजह से Server से वेबसाइट के बीच डाटा ट्रान्सफर की प्रक्रिया नही होती और जानकारी सीधे server से यूजर तक पहूंचती है| इसी वजह से वेबसाइट लोड टाइम कम हो जाता है|

ब्लॉक्ड वेबसाइटों को अक्सेस्स किया जा सकता है|

जैसे की हमने पहले ही बता दिया है की किसी भी ब्लॉक की गई वेबसाइट को प्रॉक्सी सर्वर की मदद से एक्सेस किया जा सकता है। साथ ही किसी भी वेबसाइट को ब्लॉक किया जा सकता है। यदि यूजर किसी वेबसाइट का उपयोग नहीं करना चाहता है, तो वह उस वेबसाइट को प्रॉक्सी सर्वर के माध्यम से ब्लॉक कर सकता है।

Note:- मुफ़्त प्रॉक्सी सर्वर का जोखिम- वैसे अगर आप फ्री proxy servers का इस्तेमाल करते है| तो, कभी-कबार यह बहुत जोखीम भरा भी हो सकता है| खासकर ऐसे servers जिनपर ads दिखाई पढती है| इन ads की मदत से आपके क्रेडिट कार्ड नंबर या कोई और जानकारी आपसे चुराने की कोशिश spammer (ठग) कर सक्ते है| इसिलीये proxy server चुनते वक्त सावधान रहे।

Conclusion

तो आज हमने जाना कि proxy server kya होता हैं , किस काम आता हैं और इसका इस्तेमाल करके ब्लॉक्ड वेबसाइट को कैसे ओपन करते हैं। उम्मीद हैं आपको हमारी ये जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

यह भी जाने

  •  MX Takatak App पर followers, likes कैसे बढ़ाये
  • {New Trick}Tiktok Video कैसे Download करें {2022}
  • Web Series Kya hai? Hindi Web Series Free Kaise Dekhe 2022

अगर आपको हमारे ब्लॉग पोस्ट पसंद आये तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे। अगर आपका कोई भी सवाल हैं तो आप हमें कमेंट करके जरुर बताए। मिलते हैं आपसे एक और नए ब्लॉग पोस्ट में तब तक के लिए Digital Yukti को स्क्रॉल करते रहिये और ब्लॉग को पढ़ते रहिये।

शेयर करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pin It
  • Email
  • LinkedIn
  • WhatsApp

लेखक: Sumer Patel

मैं DigitalYukti.Com का Founder और एक Professional Blogger हूँ। मैं आपके लिए Internet और Online अर्निंग से सम्बंधित जानकरियाँ इस ब्लॉग से नियमित Share करता हूँ।

Reader Interactions

टिप्पणियाँ(0)

टिप्पणियाँ दिखाएं

अपनी प्रतिक्रिया दें। Cancel reply

आपको ये भी पढना चाहिए

  • Ms office kya hai
    माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस क्या हैं? MS office kya hai
  • Kya Hai TRP Full Form
    TRP Full Form || TRP क्या हैं ? Tv TRP कैसे तय होती हैं की पूरी जानकारी
  • Hacking kya hai
    Hacking kya hai? और हैकर कैसे बने?

Primary Sidebar

नवीनतम लेख सूची

  • 9+ Best SEO Checklist For New Bloggers 2026
  • Happy Teacher's Day 2025 : Teacher's day status , Wishes, Quotes in hindi
  • Happy Janmashtami Status, Wishes, Quotes in Hindi 2026
  • Oneplus Nord 4 vs Oneplus 12R : कौन है बेहतर जानिए?
  • SSY FULL FORM क्या है? सुकन्या समृद्धि योजना में खाता कैसे खोलें 2026
  • Rajasthan Board 10th Result 2026 : ऐसे चेक करें अपना Result
  • How to Promote Effective Business Communication ?
  • Poker Rules for a New Player : नए खिलाड़ी के लिए नियमों की जानकारी

अपना विषय चुने

  • Uncategorized
    • और अधिक
  • इन्टरनेट
  • एंटरटेनमेंट
  • एसइओ
  • कैसे करें
    • एंड्राइड
  • टिप्स &ट्रिक्स
  • टेक न्यूज़
  • पैसा कैसे कमाए
  • फुल फॉर्म
  • ब्लॉग्गिंग
  • शायरी
  • सोशल मीडिया
    • व्हाट्सएप

Footer

थोडा ब्लॉग के बारे में

DigitalYukti में आपका स्वागत है, इस ब्लॉग को लोगो की सहायता के लिए बनाया गया है।

इस पर आपको ब्लॉग बनाने, पैसा कमाने, फुल फॉर्म, टेक्नोलॉजी और इन्टरनेट इत्यादि की जानकारी हिंदी में मिलेगी।

ब्लॉग न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

हमारी नवीनतम पोस्ट की ईमेल सुचना पाने के लिए अभी इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करे, ये सर्विस बिल्कुल फ्री है!

हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें

DMCA.com Protection Status कापीराइट © 2019–2026 हमारे बारे में संपर्क करें गोपनीयता नीति साइटमैप DMCA