Digital Yukti Digital Knowledge In Hindi !

  • ब्लॉग
  • ब्लॉग्गिंग
    • एसइओ
  • कैसे करें
    • टिप्स &ट्रिक्स
    • एंड्राइड
  • इन्टरनेट
    • सोशल मीडिया
    • एंटरटेनमेंट
    • व्हाट्सएप
  • पैसा कैसे कमाए
  • और अधिक
    • शायरी
    • टेक न्यूज़
    • वेब स्टोरीज
Home » Hacking kya hai? और है ...

Hacking kya hai? और हैकर कैसे बने?

लेखक: Sumer Patelअपडेट: December 4, 2021रीड टाइम: 2 मिनट

क्या आप Hacking kya hai के बारे में जानते हैं? आज के दौर के सभी कामों में कंप्यूटर और मोबाइल का जमकर इस्तेमाल हो रहा है। वहीं, सभी के पास अपने स्तर पर डेटा है। फोटो, वीडियो, टेक्स्ट फाइल और आपकी खुद की जानकारी आपके कंप्यूटर या मोबाइल में स्टोर हो जाती है।

Hacking kya hai

बैंकिंग, शेयर बाजार, बड़ी कंपनियों, स्कूलों, कॉलेजों और व्यक्तिगत काम, जैसे सभी क्षेत्रों में कंप्यूटर का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। हैकर्स इस डेटा को चुरा लेते हैं और लोगों या कंपनियों को ब्लैकमेल करते हैं, पैसे की मांग करते हैं या महत्वपूर्ण होने पर इसे delete भी देते हैं। साथ ही, वे गुफ्त डेटा इंटरनेट पर डेटा शेअर कर देते हैं। यह सब साइबर अपराध में आता है| आज हम इसी हैकिंग के बारे में जानेगें|

Hacking kya hai? What is hacking in hindi

किसी अन्य व्यक्ति के कंप्यूटर सिस्टम की कमियों का पता लगाने और उनके कंप्यूटर को पूरी तरह से एक्सेस करने, साथ ही उनके डेटा की चोरी या छेड़छाड़ करने के लिए डिजिटल सिस्टम का उपयोग करने को ही हैकिंग कहते है। और ऐसा करने वाले को हैकर कहते हैं| ये हैकर्स डेटा चुराते हैं, लोगों को ब्लैकमेल करते हैं और उनसे मोटी रकम की मांग करते हैं।

एक हैकर वह व्यक्ति होता है जिसे प्रोग्रामिंग, कोडिंग एल्गोरिदम, नेटवर्क और सुरक्षा का अच्छा ज्ञान होता है और वह हैकिंग के लिए उसी ज्ञान का उपयोग करता है। कंप्यूटर, स्मार्टफोन, ऑपरेटिंग सिस्टम, टैबलेट और यहां तक ​​कि पूरे नेटवर्क/सर्वर, आदि| डिजिटल उपकरणों के साथ छेड़छाड़ करने को हम ‘हैकिंग’ कह सकते है| हमारे पास जितने अधिक डिजिटल डिवाइस होंगे, हैकिंग या साइबर सुरक्षा का जोखिम उतना ही अधिक होगा। हर चीज जो कोडिंग या प्रोग्रामिंग द्वारा कार्यरत होती है वह हॅक हो सकती है|

Types of Hacker in hindi- हैकर्स के प्रकार

 हॅकर्स चे योग्य/अयोग्य, चांगले/वाईट ह्या कामाद्वारे खूप प्रकार पडतात. त्यांपैकी काही विशेष प्रकार आपण पाहुयात.

ब्लैक हैट 

इस प्रकार के हॅकर्स को क्रिमिनल हॅकर भी कहा जाता है| ब्लॅक हॅट हॅकर्स गलत या अपराधीक इरादे से किसी भी सिस्टम से छेडछाड करते है| उनके पास ज्यादा मात्रा में हैकिंग ज्ञान होता है| जिससे वे सायबर सेक्युर्टी पर हमला करते है| सायबर क्राइम डिपार्टमेंट से छिपना इनकी खुबी है| इस प्रकार के हॅकर लोगों को ब्लॅकमेल करना, वित्तीय लाभ लेना, बदनामी करना आदि काम करते है|

व्हाइट हैट/ethical

व्हाइट हॅट हॅकर ब्लॅक हॅटर्स(हॅकर्स) के समान होते है, लेकीन गलत तरीके से काम नही करते| व्हाइट हैट हैकर एक ऐसा हैकर होता है जो किसी सिस्टम की कमियों का पता लगाता है और सिस्टम को ब्लॅक हॅट हॅकर से बचाता है| इस तरह के हैकर कानूनी रूप से हैकिंग करते है। इनका उपयोग कंप्यूटर के सभी क्षेत्रों में डेटा को बचाने के लिए किया जाता है, साथ ही सायबर सेक्युर्टी हमलों से बचाने का काम यह करते है| यह ब्लॅक हॅट हॅकर्स की तरह सोचते है और काम करते है| जिससे, सिस्टम की कमजोरीयों का पता चलता है और वह दुरुस्त की जाती है|

ग्रे हैट

ग्रे हैट हैकर को एक साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ कहा जाता है| इस प्रकार के हैकर्स "अच्छे" और "बुरे" के बीच में आते हैं। यह वे हॅकर्स हैं जो बिना अनुमति के सिस्टम में कमजोरियों की तलाश करते हैं लेकिन अच्छे इरादों के साथ। यह गैरकानूनी तरीके से हैकिंग करते है, लेकीन किसी को ब्लॅकमेल करना या डेटा चोरी करना इन जैसे कोई गलत काम नही करते| इनका मकसद गैरकानूनी तरीके से कमीयों को परखना होता है| अगर इन्हे पता चला की कोई गलत काम कर रहा है तो यह बिना इजाजत के उनका सिस्टम हॅक करने की कोशीश करते है|

ब्ल्यु हॅट हॅकर्स

ब्ल्यु हॅट हॅक किसी कंपनी के नए डिजिटल उत्पाद में कमियों को ढूंढ़ने का काम करते है| ये सिस्टम में सुरक्षा की जांच करते हैं और कोई समस्या होने पर उसे सुलझा देते हैं| यह सिस्टम सुरक्षा बढ़ाने में मदद करते है| दुर्भावनापूर्ण हैकर्स के सिस्टम में घुसपैठ करने के रास्ते को यह बंद कर देते है| कंपनी इस काम के उन्हें बहुत सारा पैसा देती है। ब्ल्यु हॅटर्स व्हाइट हॅटर्स की तरह होते है|

रेड हॅट हॅकर्स

रेड हैट हैकर्स को सरकारी एजेंसियों द्वारा सुरक्षा प्रणालियों में कमजोरियों का पता लगाने के लिए काम पर रखा जाता है| जिसमें ब्लैक हैट हैकर्स को खोजने और उन्हें निष्क्रिय करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यह ग्रे हॅट हॅकर्स की तरह ही होते है| वे ब्लैक हैट अपराधियों के काम करने का तरीका समजते है| इसी कारण उन्हे रोकने में रेड हॅट हॅकर सक्षम होते है|

स्क्रिप्ट किडीज

स्क्रिप्ट किडीज एक सामान्य प्रकार के हॅकर होते हैं, इन लोगों को कंप्यूटर का उपयोग करने के बारे में बहुत कम जानकारी होती है। लेकिन ये हॅकर्स सिस्टम तक पहुंचने और महत्वपूर्ण फाइलों का उपयोग करने और डेटा चोरी करने के लिए जाने-माने और सरल तकनीकों का उपयोग करते हैं।

How to learn hacking? हॅकर कैसे बने?

हैकिंग कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे रातोंरात प्रशिक्षित किया जा सकता है, इसलिए आपको कभी भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। आप इसमें कितना समर्पण और कड़ी मेहनत करते हैं, इसके आधार पर आपका हैकिंग सीखने का समय निश्चित होगा| इसमें महीनों या साल भी लग सकते हैं।

यदि आप एक हैकर बनना चाहते हैं, तो आपको अच्छे संसाधनों, सीखने की इच्छा और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। हैकिंग सीखने के लिए सबसे पहले आपको कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। कंप्यूटर कैसे काम करता है, इसमें सिस्टम, ऐप और सॉफ्टवेयर कैसे काम करता है, इसकी जानकारी होना जरूरी है।

जिन्हें हैकिंग के बारे में कुछ नहीं पता, उन्हे मूल बाते(बेसिक) से शुरू करना सबसे अच्छा होगा। डायरेक्ट हैकिंग सीखने के बजाय नेटवर्क प्रोटोकॉल जैसे सुरक्षा नेटवर्क, वायरस, पोर्ट, फायरवॉल, आईपी एड्रेस, http, ftp, आदि के बारे में सिखना चाहीए| अगर आपको हैकिंग की ज्यादा नही जानकारी है तो बाजार में ऐसी कई किताबें हैं जो आपको हैकिंग के नए अपडेट और नए सिस्टम सिखा सकती हैं।

यदि आप हैकिंग करना चाहते है, तो प्रोग्रामिंग और कोडिंग एक ऐसी चीज है जिसे आप नजर अंदाज नहीं कर सकते। हालांकि हैकिंग के लिए आप कुछ रेडीमेड टूल्स का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं। लेकिन कोई समस्या होने पर आपको PHP और JavaScript जैसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जानने की जरूरत होती है।

हैकिंग करने के लिए आपको linux ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत होगी| इसमें ऐसे कई सॉफ्टवेअर और टूल्स मिलते है, जो हैकिंग के लिए इस्टेमाल किए जाते है| इसीलिए इसकी जानकारी रखना आपके लिए अच्छा होगा|

यह भी जाने:

  • Moj App क्या हैं और Moj Video Viral कैसे करें? Best 10 आसान तरीके
  • [ Best Tips 2021 ] MX Takatak App पर followers, likes कैसे बढ़ाये
  • Zoom Cloud Meeting App Kya Hai? और कैसे इस्तेमाल करें-2020
  • Web Series Kya hai? Hindi Web Series Free Kaise Dekhe 2021

निष्कर्ष

आज हमने जाना कि Hacking kya hai और आप hacker कैसे बन सकते हैं। हैकर बनने के लिए आपको काफी मेहनत और सही गाइड की जरुर पड़ेगी। इसके लिए आपको काफी लैंग्वेज का भी ज्ञान होना जरुरी होता हैं।

हमने आपको इस लेख में सबसे आसान भाषा में Hacking kya hai के बारे में बताने की कोशिश करी है। हम आशा करते है आपको हमारा ये लिख पसंद आया होगा अगर पसंद आया हो तो इसे Social media पर जिसे Facebook , Whatsapp पर शेयर करें तथा अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो comment कर के जरूर बताएगा।

टैग: hacker kaise bane Hacking kya hai

शेयर करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Pin It
  • Email
  • LinkedIn
  • WhatsApp

लेखक: Sumer Patel

मैं DigitalYukti.Com का Founder और एक Professional Blogger हूँ। मैं आपके लिए Internet और Online अर्निंग से सम्बंधित जानकरियाँ इस ब्लॉग से नियमित Share करता हूँ।

Reader Interactions

टिप्पणियाँ(0)

टिप्पणियाँ दिखाएं

अपनी प्रतिक्रिया दें। Cancel reply

आपको ये भी पढना चाहिए

  • Ipl match kaise dekhe 2023
    Free Ipl Match Kaise Dekhe Live 2026
  • PPC Full Form
    PPC Full form क्या हैं ? PPC की पूरी जानकारी।
  • online marketing kya hai
    Online Marketing Kya Hai or Kaise Kare Complete Guide 2024

Primary Sidebar

नवीनतम लेख सूची

  • AI से पैसे कैसे कमाएँ? 20+ आसान और असली तरीके (2026 Complete Guide)
  • AI क्या है? (2026 Guide) - Artificial Intelligence की पूरी जानकारी हिंदी में
  • 9+ Best SEO Checklist For New Bloggers 2026
  • Happy Teacher's Day 2025 : Teacher's day status , Wishes, Quotes in hindi
  • Happy Janmashtami Status, Wishes, Quotes in Hindi 2026
  • Oneplus Nord 4 vs Oneplus 12R : कौन है बेहतर जानिए?
  • SSY FULL FORM क्या है? सुकन्या समृद्धि योजना में खाता कैसे खोलें 2026
  • Rajasthan Board 10th Result 2026 : ऐसे चेक करें अपना Result

अपना विषय चुने

  • AI TOOL
  • Uncategorized
    • और अधिक
  • इन्टरनेट
  • एंटरटेनमेंट
  • एसइओ
  • कैसे करें
    • एंड्राइड
  • टिप्स &ट्रिक्स
  • टेक न्यूज़
  • पैसा कैसे कमाए
  • फुल फॉर्म
  • ब्लॉग्गिंग
  • शायरी
  • सोशल मीडिया
    • व्हाट्सएप

Footer

थोडा ब्लॉग के बारे में

DigitalYukti में आपका स्वागत है, इस ब्लॉग को लोगो की सहायता के लिए बनाया गया है।

इस पर आपको ब्लॉग बनाने, पैसा कमाने, फुल फॉर्म, टेक्नोलॉजी और इन्टरनेट इत्यादि की जानकारी हिंदी में मिलेगी।

ब्लॉग न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

हमारी नवीनतम पोस्ट की ईमेल सुचना पाने के लिए अभी इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करे, ये सर्विस बिल्कुल फ्री है!

हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें

DMCA.com Protection Status कापीराइट © 2019–2026 हमारे बारे में संपर्क करें गोपनीयता नीति साइटमैप DMCA